October 30, 2026
मऊ में एनपीएस जागरूकता अभियान, सुरक्षित भविष्य के लिए नियमित बचत का संदेश

बैंक मित्रों और सीएससी संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण, किसानों को पेंशन योजनाओं से जोड़ने पर जोर

मऊ- भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने और पेंशन योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के कम्युनिटी हॉल में एनपीएस संचय आउटरीच एवं पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आम नागरिकों, किसानों तथा बैंकिंग सेवाओं से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की प्रथम पाली सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चली। इसमें अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार मिश्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख शिव कुमार शुक्ला तथा डीडी नाबार्ड आरिफ ने एनपीएस की विशेषताओं और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नियमित बचत की आदत और पेंशन योजनाओं के प्रति जागरूकता व्यक्ति को बुढ़ापे में आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा सकती है द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बैंक मित्रों और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में एनपीएस का प्रचार-प्रसार करने तथा इच्छुक पात्र लोगों को खाता खोलने की प्रक्रिया समझाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एलडीएम पवन कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर पीएफआरडीए अधिकारी रघुवीर सिंह चरनी, सुविज्ञ राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पेंशन योजनाओं से जोड़कर वित्तीय जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
See also  खेत की मेड़ से वैज्ञानिकों की प्रयोगशाला तक पहुंची किसानों की बात, मऊ में खेती-किसानी पर हुआ मंथन
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *