October 12, 2026
मिशन शक्ति 5.0: परिवार परामर्श समिति की पहल से 21 मामलों में 5 का निस्तारण, दो परिवारों में बनी सुलह की राह

मऊ- रविवार। महिलाओं की सुरक्षा और पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवार परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आए 21 मामलों में से 5 का निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख 25 अक्टूबर निर्धारित की गई परिवार परामर्श समिति के सदस्यों ने मामलों की सुनवाई करते हुए आपसी विवादों के समाधान का प्रयास किया। निस्तारित मामलों में एक प्रकरण में एफआईआर दर्ज की गई, दो मामलों को बंद किया गया तथा दो मामलों में आपसी सुलह कराई गई। सुलह करने वाले पक्षों में नूरशबा-सेराज और किरन-धर्मेन्द्र शामिल रहे। बैठक में परिवार परामर्श समिति के सदस्य सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस एवं मौलवी अरशद वहीं पुलिस विभाग की ओर से महिला उपनिरीक्षक मधु शर्मा, उपनिरीक्षक इन्द्रभूषण पांडेय, उपनिरीक्षक समरजीत यादव तथा महिला आरक्षी पूनम पाल, राजलक्ष्मी और करिश्मा मौजूद रहे।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
Latest entries
See also  स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 55 वाहनों की हुई जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *