समयबद्धता और अनुशासन से समझौता नहीं, स्वच्छता पर भी विशेष निगरानी
मऊ- बुधवार। विकास भवन में उस समय अधिकारियों और कर्मचारियों में सक्रियता बढ़ गई, जब नवागत मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई और जनसामान्य से जुड़े कार्यों की प्रगति को परखा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों में समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही हर हाल में दिखाई देनी चाहिए। सीडीओ ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या, पंचायती राज, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता और युवा कल्याण विभाग समेत कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्वाचन से संबंधित अस्थायी डबल लॉकर की सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए उन्होंने बाहर की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। निर्वाचन अभिलेखों और सामग्री की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने को कहा।उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालयों के बाहर कार्यालय एवं पदनाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराने तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र सरोज, उपायुक्त श्रम रोजगार राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
मऊ समाचारOctober 9, 2026विकास भवन में नवागत सीडीओ का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने पर जोर
मऊ समाचारOctober 6, 2026जनगणना की अगली पारी के लिए प्रशासन तैयार, 82 फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग शुरू
मऊ समाचारOctober 6, 2026परिवहन व यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 12 वाहनों के चालान के साथ 5 अवैध एम्बुलेंस पर शिकंजा
मऊ समाचारOctober 5, 2026रानीपुर में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे से लेकर पंडाल तक प्रशासन की पैनी नजर
