Oplus_131072
रिपोर्ट: ✒️प्रमोद कुमार तिवारी
मऊ- रविवार। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को नई मजबूती देने के उद्देश्य से मऊ पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद में जागरूकता की पहल की। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों ने पैदल मार्च कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने संदेश दिया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में महिलाएं चुप न रहें, बल्कि निडर होकर पुलिस से संपर्क करें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने, उन्हें अधिकारों के प्रति सजग बनाने और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना रहा। मऊ पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे।


Author Profile
Latest entries
मऊ समाचारOctober 11, 2026मां के जयकारों के बीच कायम रहे अमन-चैन, नवरात्रि को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट
मऊ समाचारOctober 11, 2026महिला सुरक्षा की अलख जगाने सड़कों पर उतरी मऊ पुलिस, मिशन शक्ति से दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश
मऊ समाचारOctober 11, 2026गांव-गांव पुलिस की नजर, अपराधियों की अब खैर नहीं!
मऊ समाचारOctober 9, 2026विकास भवन में नवागत सीडीओ का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने पर जोर
