October 12, 2026
किसी का बेटा, किसी का सहारा छिना, गमगीन परिवारों के आंसू पोंछने पहुंचे मंत्री

हाईटेंशन तार ने उजाड़ दिए तीन परिवार, दानिश आजाद अंसारी ने परिजनों को ढांढस बंधाकर मदद का भरोसा दिलाया।

मऊ- नगर के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी का टेंट लगाते समय बीते दिन हाईटेंशन तार की चपेट में आकर तीन युवकों की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है। इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के साथ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने परिजनों का दुख-दर्द बांटा और उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
See also  जब खाकी ने निभाई परंपरा, शस्त्रों से लेकर वाहनों तक हुई विश्वकर्मा पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *