कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की गुणवत्ता भी जांच के घेरे में
मऊ- नवरात्रि और दशहरा के मद्देनजर मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विशेष अभियान के तहत कोपागंज के देकवारा स्थित मेसर्स नयन डेयरी पर औचक छापेमारी कर अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित 60 लीटर दूध और 90 किलोग्राम मिल्क क्रीम मौके पर नष्ट करा दी गई। नष्ट किए गए उत्पादों की अनुमानित कीमत 29,400 रुपये बताई गई है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II मंजूषा सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मिलावट के संदेह में स्किम्ड मिक्स मिल्क, सोडियम कार्बोनेट, खोया, स्किम्ड मिल्क पाउडर, घी और मिल्क क्रीम के नमूने संग्रहित किए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की गई। डेयरी परिसर में अस्वच्छ परिस्थितियों में कामकाज पाए जाने पर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। अभियान के दौरान मेसर्स अतुल एजेंसी से कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के नमूने लिए गए। वहीं, हनुमान ट्रेडर्स, उर्मिला स्पाइसेज और सत्यप्रकाश, देवेन्द्र कुमार बर्नवाल के प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। विभाग ने कारोबारियों को पुराने कुट्टू के आटे की बिक्री से बचने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने की हिदायत दी। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, अजीत कुमार त्रिपाठी, रीता, स्वामीनाथ, सहित विभागीय टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
मऊ समाचारOctober 12, 2026मिशन शक्ति 5.0: परिवार परामर्श समिति की पहल से 21 मामलों में 5 का निस्तारण, दो परिवारों में बनी सुलह की राह
मऊ समाचारOctober 12, 2026नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, नयन डेयरी पर छापा; 60 लीटर दूध और 90 किलो क्रीम नष्ट
मऊ समाचारOctober 12, 2026किसी का बेटा, किसी का सहारा छिना, गमगीन परिवारों के आंसू पोंछने पहुंचे मंत्री
मऊ समाचारOctober 11, 2026मां के जयकारों के बीच कायम रहे अमन-चैन, नवरात्रि को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट
