October 11, 2026
मां के जयकारों के बीच कायम रहे अमन-चैन, नवरात्रि को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट

अफवाहों से रहें दूर, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें

मऊ- रविवार। गांव की चौपाल से लेकर शहर की गलियों तक, मां दुर्गा के जयकारे गूंजें, पंडालों में रौनक रहे और हर घर में खुशियों का माहौल हो—इसी सुखद माहौल को बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों, प्रतिमा विसर्जन मार्ग और शाही जामा मस्जिद सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान हर संवेदनशील स्थान पर पैनी नजर रखी जाए, भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। साथ ही अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। मऊ पुलिस की अपील है कि त्योहार की खुशियां आपसी भाईचारे के साथ बांटें, नफरत और अफवाहों से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
Latest entries
See also  दोहरीघाट थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनता की पीड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *