October 11, 2026
गांव-गांव पुलिस की नजर, अपराधियों की अब खैर नहीं!

Oplus_131072

एसपी की दो टूक—छोटी घटना को भी हल्के में न लें थानेदार, शिकायतों के निस्तारण में न हो देरी

मऊ– गांव की गलियों से लेकर कस्बों के चौराहों तक कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मऊ पुलिस अब और मुस्तैद रहेगी। अपराध पर लगाम लगाने और आम लोगों की समस्याओं को समय से निपटाने के लिए पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने थानेदारों और अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है पुलिस लाइन के सभागार में हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने साफ कहा कि छोटी-मोटी घटनाओं को नजरअंदाज करना आगे चलकर बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए हर मामले को गंभीरता से लें और जरूरत पड़ने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करें। किसी बड़ी वारदात की सूचना मिले तो मौके पर पहुंचकर जांच करें और उच्चाधिकारियों को जानकारी दें। एसपी ने गांवों और बाजारों में पैदल गश्त बढ़ाने, पिकेट लगाने और बीट पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर दिया। गोवध, अवैध शराब के धंधे और संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुराने अपराधियों का सत्यापन करने को भी कहा। जमीन के झगड़ों में राजस्व विभाग के साथ मिलकर मौके पर समाधान कराने तथा महिलाओं से जुड़े अपराधों में प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। तहसील और थाना दिवस में आने वाली शिकायतों को पांच दिन के भीतर निपटाने पर भी जोर रहा। आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनाती बढ़ाने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी अनूप कुमार समेत सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

See also  गांधी-शास्त्री के आदर्शों से रोशन हुई पुलिस लाइन

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *