October 31, 2026
मकान के भीतर छिपा था पटाखों का बारूद भरा खजाना, पुलिस ने खोली पोल; 768 किलो पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

मऊ में अवैध पटाखा कारोबार का खुलासा, 10.78 लाख रुपये का माल बरामद

मऊ- बाहर से सामान्य दिखने वाले एक मकान के भीतर पटाखों का इतना बड़ा जखीरा छिपाकर रखा गया था कि उसकी भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुसरदह मोड़ के पास छापेमारी कर अवैध पटाखा भंडारण के मामले का खुलासा किया। मौके से 18 बड़े गत्तों में रखे करीब 768 किलोग्राम तेज आवाज वाले बम और पटाखे बरामद किए गए। बरामदगी की अनुमानित कीमत 10 लाख 78 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दीपक कुमार, पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम मुसरदह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री कर रहा था। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई के बाद कोतवाली नगर थाने में मु0अ0सं0 301/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस और 5/9 बी विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। भारी मात्रा में पटाखों की बरामदगी ने इलाके में अवैध भंडारण के मामले को चर्चा में ला दिया है।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
Latest entries
See also  विक्ट्री इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *