November 21, 2026
हुनर की नई उड़ान देगा मऊ का निःशुल्क प्रशिक्षण, 25 नवंबर से सीखें कुकरी और बेकरी के गुर

Oplus_131072

रिपोर्ट:✒️ प्रमोद कुमार तिवारी 

मऊ- अब हुनर को रोजगार में बदलने और अपने पैरों पर खड़े होने की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, मऊ की ओर से युवाओं और इच्छुक अभ्यर्थियों को कुकरी, पाक कला एवं बेकरी का हुनर सिखाने के लिए एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत इसी माह 25 नवंबर से होगी, जबकि प्रशिक्षण 24 दिसंबर तक चलेगा। इस प्रशिक्षण की खास बात यह है कि इसमें केवल किताबी जानकारी ही नहीं, बल्कि पाक कला और बेकरी से जुड़े व्यावहारिक कौशल भी सिखाए जाएंगे, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागी भविष्य में स्वरोजगार की राह चुन सकें और अपनी प्रतिभा को कमाई का जरिया बना सकें। केंद्र के प्रभारी त्रिभुवन राम ने बताया कि प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता साक्षरता और आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
Latest entries
See also  मकान के भीतर छिपा था पटाखों का बारूद भरा खजाना, पुलिस ने खोली पोल; 768 किलो पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *