Oplus_131072
रिपोर्ट : ✒️प्रमोद कुमार तिवारी
मऊ- कहते हैं कि “बोया पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से होय, और संस्कारों की जड़ें मजबूत हों तो नई पीढ़ी भी परंपराओं को सींचना जानती है।” कुछ ऐसा ही नजारा जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ग्राम भार में देखने को मिला, जहाँ गाँव की वर्षों पुरानी माँ लक्ष्मी और गणेश पूजन की परंपरा को इस बार गाँव के होनहार किशोरों ने अपने कंधों पर उठा लिया। हैरानी की बात यह रही कि महज 14 से 18 वर्ष की उम्र के इन छात्र-छात्रों ने पढ़ाई-लिखाई के साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों का भी बखूबी फर्ज निभाया। पूरे उत्साह, आपसी तालमेल और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-पंडाल को सजाया गया और माँ लक्ष्मी का पूजन धूमधाम से संपन्न कराया गया। गाँव के लोगों की जुबान पर बस एक ही बात रही कि “होनहार बिरवान के होत चीकने पात।” छोटी उम्र में इन बच्चों ने जिस समझदारी और जिम्मेदारी का परिचय दिया, वह पूरे समाज के लिए मिसाल बन गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित प्रधान पद के प्रत्याशियों ने भी पूजा पंडाल में पहुँचकर युवाओं की हौसला अफजाई की और उनके प्रयासों को सराहनीय बताया। आयोजन में अनुज पांडेय, आयुष सिंह, नितिन, प्रद्युम्न पाण्डेय, कार्तिक, रोहन, अरुण, पीयूष, अभय, शाश्वत, दीपक, कार्तिकेय, रिंकू और मोनू सहित अन्य युवाओं की अहम भूमिका रही। सच ही कहा गया है, “परंपराएँ तभी जिंदा रहती हैं, जब नई पीढ़ी उन्हें अपना समझकर आगे बढ़ाती है।” ग्राम भार के इन युवाओं ने साबित कर दिया कि गाँव की मिट्टी में संस्कार आज भी जिंदा हैं।
Author Profile
Latest entries
Mau samacharNovember 10, 2026बुजुर्गों की विरासत को नौनिहालों ने दिया नया रंग, 14 से 18 साल के युवाओं ने संभाली माँ लक्ष्मी की पूजा की कमान
Mau samacharNovember 8, 2026मधुबन में डीएम का जनता दरबार, 87 फरियादियों ने लगाई गुहार, 15 को मौके पर मिला न्याय
Mau samacharNovember 8, 2026मऊ सदर में चुनावी ताल ठोकेंगी खुशबू सिंह, हर तबके की आवाज बनने का किया ऐलान
Mau samacharNovember 3, 2026खेतों में बिछ गई धान की फसल, अब मुआवजे की आस में किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
