सूरजपुर – मऊ
दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के रसूलपुर न्याय पंचायत अन्तर्गत रसूलपुर क़स्बा निवासी ज्योतिराज उपाध्याय का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) में चयन होने पर लोगों ने दी बधाई। बताते चलें कि रसूलपुर क़स्बा निवासी संतोष उपाध्याय के सुपुत्र ज्योतिराज उपाध्याय ने अखिल भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद में आठवां स्थान हासिल कर ज़िले सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया ज्योतिराज उपाध्याय की प्रारम्भिक शिक्षा ज्योति जनसेवा पब्लिक स्कूल रसूलपुर से एवं उच्च शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कालेज से हुई ज्योतिराज के पिता संतोष उपाध्याय एक निजी स्कूल के संचालक हैं जबकि उनकी माता गृहणी हैं। ज्योतिराज उपाध्याय की इस उपलब्धि पर उनके घर पहुंच कर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मानवाधिकार संरक्षण संगठन के प्रदेश महासचिव दीपक कुमार पाण्डेय, समाजसेवी पंकज त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, प्रवक्ता बृजेश उपाध्याय, संत श्रीनाथ डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर डाँ एस.के पाण्डेय, कृष्णा नन्द पाण्डेय, अशोक मौर्य, अखिलेश कन्नौजिया, पप्पू सोनकर, पंकज चतुर्वेदी, प्रवक्ता सुधा गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने उनके पिता संतोष कुमार उपाध्याय के आवास पर पहुंच कर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) में चयन होने पर बधाई दी।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
मऊ समाचारOctober 5, 2026मधुबन। तहसील क्षेत्र के नेमडाड़ में सोमवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया
संपादकीयSeptember 13, 2026बदलने लगी हैं चुनावी संस्कृति और बदलने लगे हैं चुनाव जीतने के औजार —
संपादकीयSeptember 11, 2026हंसी के फुहार से महकी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरों के तत्वावधान में हुआ काव्य आयोजन, कई प्रदेशों से जुटे कवि
Mau samacharSeptember 9, 2026सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
