अंतरजनपदीय शातिर अपराधी जालसाज गिरफ्तार: पुलिस ने बरामद किए नगदी, मोबाइल और वाहन
मऊ। पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र और पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद चौहान पुत्र राजदेव चौहान निवासी गोधौरा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ अंतरजनपदीय अपराधी है, जो पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
रोडवेज बस स्टैंड से हुई गिरफ्तारी
थाना दोहरीघाट में दर्ज मुकदमा संख्या 04/25 धारा 316(2)/318(4)/317(2) बीएनएस में वांछित चल रहे इस अपराधी को 06 फरवरी 2025 को दोहरीघाट रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। उस समय वह बिना कागजात के स्प्लेंडर प्रो (नं. UP53BP5305) बाइक से भागने की फिराक में था।
ढाई महीने पहले जेल से छूटा, फिर करने लगा अपराध
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह करीब ढाई महीने पहले जेल से छूटा था, जहां वह चार साल तक बंद रहा। जेल से छूटने के बाद उसने थाना जहानागंज और 6जनवरी को थाना दोहरीघाट में व 25 जनवरी को थाना कोपागंज क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान से गहने लेकर भागने की घटना को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से
5500 रुपये नगद (गहने बेचकर प्राप्त राशि में से बची हुई रकम)
दो मोबाइल फोन, स्प्लेंडर प्रो बाइक (बिना कागजात की) बरामद की।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महादेव गुप्ता,
का० संजीव कुमार सिंह,
का० राजबहादुर यादव का० जितेंद्र कुमार यादव,
का० गंगाराम का० अमित शर्मा
का० संदीप यादव सहित अन्य लोग रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
संपादकीयSeptember 13, 2026बदलने लगी हैं चुनावी संस्कृति और बदलने लगे हैं चुनाव जीतने के औजार —
संपादकीयSeptember 11, 2026हंसी के फुहार से महकी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरों के तत्वावधान में हुआ काव्य आयोजन, कई प्रदेशों से जुटे कवि
Mau samacharSeptember 9, 2026सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Mau samacharApril 28, 2026पार्वती बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
