July 2, 2026
25 हजार इनामी शातिर जालसाज फखरुद्दीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार

25 हजार इनामी शातिर जालसाज फखरुद्दीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार

 

 

दोहरीघाट मऊ l पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस ने 25 हजार के इनामी शातिर जालसाज अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक मऊ, क्षेत्राधिकारी घोसी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना दोहरीघाट के कुशल निर्देशन में की गई।

गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध

थाना दोहरीघाट में दर्ज मु.अ.सं. 54/2021 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 504, 506 भादवि मुकदमा थाने में दर्ज रहा l वांछित अभियुक्त फखरुद्दीन उर्फ फकरुद्दीन शाह (पुत्र मुहम्मद खलील शाह) निवासी मौजा अवरही हरैया, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया (वर्तमान पता: हूर फिजा हिटयस, अलमास कौसा, ठाणे, महाराष्ट्र) को शनिवार को प्रात बस स्टैंड नई बाजार बाईपास पुल के पास से गिरफ्तार पुलिस ने किया जिसका संबंध धारा में पुलिस ने चालान किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह उपनिरीक्षक भाष्कर राय कांस्टेबल बृजमोहन

हेड कांस्टेबल राज बहादुर यादव

कांस्टेबल संदीप यादव सहित पुलिस कर्मी रहे।

Author Profile

सत्य प्रकाश दूबे
सत्य प्रकाश दूबे
प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
See also  सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पार्वती महाविद्यालय में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *