संस्कारों के बिना डिग्री सिर्फ कागज का टुकड़ा
– ब्राह्मण मिलन समारोह में बोले वक्ता
– दर्जा प्राप्त मंत्री वाल्मीकि त्रिपाठी ने बढ़ाया उत्साह
संवाद सूत्र, जागरण, मधुबन (मऊ) : समाज में संस्कारों का गिरते जाना चिंतनीय है। संस्कार विहीन शिक्षा या डिग्री सिर्फ कागज का टुकड़ा है। यह बातें मधुबन तहसील के नेमडांड़ गांव में ब्राह्मण मिलन समारोह के दौरान आयोजित गोष्ठी में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वाल्मीकि त्रिपाठी ने कहीं।
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय उर्फ सुगी बाबा ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर ब्राह्मण समाज को सर्व समाज के हित और कल्याण की बात करनी चाहिए। समाज को आज शिक्षा सहयोग और समन्वय की सबसे अधिक जरूरत है। ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष धनंजय मिश्रा ने कहा कि समाज के चरित्र निर्माण में ब्राह्मणों की भूमिका महत्वपूर्ण है। संस्कार विहीन समाज के भटकाव को रोकने के लिए ब्राह्मणों को आगे आना होगा। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कृष्णानंद मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों को शिक्षा और शक्ति दोनों की तरफ ध्यान देना होगा। ज्ञान और शक्ति के बिना समाज को सही नेतृत्व दे पाना असंभव है। इस अवसर पर उमेश पांडे अमरनाथ शुक्ल, अनिल मिश्र, रमेश तिवारी, परमानंद पांडेय, अमित मिश्र, टीएन मिश्र, दीपक पाण्डेय, पद्मेश तिवारी, आलोक पांडेय आदि उपस्थित थे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
मऊ समाचारOctober 5, 2026मधुबन। तहसील क्षेत्र के नेमडाड़ में सोमवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया
संपादकीयSeptember 13, 2026बदलने लगी हैं चुनावी संस्कृति और बदलने लगे हैं चुनाव जीतने के औजार —
संपादकीयSeptember 11, 2026हंसी के फुहार से महकी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरों के तत्वावधान में हुआ काव्य आयोजन, कई प्रदेशों से जुटे कवि
Mau samacharSeptember 9, 2026सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
