आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं नोडल टीचरों का वंडर बॉक्स प्रशिक्षण संपन्न
दोहरीघाट,मऊ। ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में दो दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं नोडल टीचरों का वंडर बॉक्स संबंधित प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों को शिक्षित करना और वंडर बॉक्स के माध्यम से उन्हें सीखने में सहायता प्रदान करना है।
प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में अखिलेश यादव, अशोक यादव, आशा राय, किरण देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से प्री-प्राइमरी के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने और उन्हें मजबूत आधार देने पर जोर दिया गया।
इस प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में रमिता देवी, सुनीता मिश्रा, बिरजा देवी, मीरा राय, श्रीमती देवी, सीमा राय, रणजीत चौहान, सरोज राय, रीना राय, रजनी यादव सहित 53 केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
नोडल टीचरों में रत्ना पांडे, जयप्रकाश, प्रमोद यादव, नीरज कुमार, विजय लक्ष्मी सिंह, रामरेखा उपाध्याय, योगेंद्र यादव, अर्चना वर्मा, आकाश राय, रामसरिक सिंह, आलोक राय आदि ने भी प्रशिक्षण में भाग लिया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वंडर बॉक्स की सहायता से बच्चों को रोचक और प्रभावी तरीके से पढ़ाने की विधियां सिखाई गईं।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
Mau samacharApril 28, 2026पार्वती बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
Mau samacharApril 22, 2026नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, घोसी पुलिस ने पिदवल मोड़ से दबोचा
Mau samacharApril 21, 2026रसूलपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह
देशJanuary 3, 2026श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई का 112वाँ स्थापना दिवस भव्यता के साथ सम्पन्न
