बालाजी संस्थान द्वारा किया गया महादान रक्तदान
आज दिनांक 21 नवम्बर 2024 को जिला चिकित्सालय बाराबंकी में बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 58वां रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया। इस शिविर में 7 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
रिपोर्ट – अनिल कुमार
जनपद बाराबंकी ।
बालाजी का बचपन स्कूल सत्यप्रेमी नगर ब्रांच की अध्यापिका डाॅली शर्मा, अल्सीफा व विद्यालय के कक्षा 3 के छात्र उमर अमजद के अभिभावक मो0 अमजद अंसारी ने रक्तदान किया। बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सदस्य अशीष चैरसिया, अद्भूत सिंह, मो0 आमिर और बालाजी क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक गौरव तिवारी ने रक्तदान कर महादानी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।बालाजी का बचपन स्कूल सत्यप्रेमी नगर ब्रांच की अध्यापिका डाॅली शर्मा, अल्सीफा व विद्यालय के कक्षा 3 के छात्र उमर अमजद के अभिभावक मो0 अमजद अंसारी ने रक्तदान किया। बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सदस्य अशीष चैरसिया, अद्भूत सिंह, मो0 आमिर और बालाजी क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक श्री गौरव तिवारी ने रक्तदान कर महादानी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। संस्था के प्रबंधक अंकुर माथुर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत थैलेसीमिया नामक बीमारी से ग्रसित बच्चों को हर माह रक्त प्रदान कर उनको एक नया जीवन देने का प्रयास किया जाता है। यह कार्यक्रम पिछले 5 वर्षों से हर माह की 21 तारीख को आयोजित होता है। जिसमें हर माह 10-15 लोग रक्तदान करते हैं। संस्था का पूरा प्रयास रहता है कि जिले में किसी को भी रक्त की वजह से परेशान ना होना पड़े।
बालाजी ग्रुफ आॅफ स्कूल्स के अध्यक्ष रविंद्र माथुर ने रक्तकोष प्रभारी रक्तकोष प्रभारी डाॅ0 वी0 पी0 सिंह, जिलापरार्मश अधिकारी पंकज कुमार वर्मा व रक्तकोष के सभी स्टाॅफ को धन्यवाद किया।
इस मौके पर बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सदस्य श्रीमती भारती माथुर, शेखर कांडपाल, पीयूष मौर्या, रंजीत ठाकुर, मो सलीम, अद्भुत सिंह, अशीष चैरसिया आदि मौजूद रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
मऊ समाचारOctober 5, 2026मधुबन। तहसील क्षेत्र के नेमडाड़ में सोमवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया
संपादकीयSeptember 13, 2026बदलने लगी हैं चुनावी संस्कृति और बदलने लगे हैं चुनाव जीतने के औजार —
संपादकीयSeptember 11, 2026हंसी के फुहार से महकी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरों के तत्वावधान में हुआ काव्य आयोजन, कई प्रदेशों से जुटे कवि
Mau samacharSeptember 9, 2026सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
