September 15, 2026
स्कूल वाहनों पर कसेगा शिकंजा, 14 से शुरू होगी सघन चेकिंग

Oplus_131072

स्कूल बसों में छात्राओं के साथ महिला अटेंडेंट जरूरी

प्रमोद कुमार तिवारी

जिला संवाददाता

मऊ- स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर परिवहन विभाग अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। ‘मिशन सेफ फ्यूचर-3.0’ के तहत 14 से 19 सितंबर तक जिलेभर में स्कूल वाहनों की सघन जांच की जाएगी। अभियान में वाहनों की फिटनेस के साथ सुरक्षा मानकों और नियमों के अनुपालन पर विशेष नजर रहेगी। एआरटीओ सुहैल अहमद ने बताया कि जिन स्कूल बसों में छात्राएं सफर करती हैं, उनमें महिला परिचारक की मौजूदगी अनिवार्य होगी। जांच टीम इस व्यवस्था को खास तौर पर परखेगी। नियमों की अनदेखी मिलने पर संबंधित वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में कुल 1181 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें 30 वाहनों की फिटनेस फेल होने के कारण उनका पंजीयन पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अभियान के दौरान इन वाहनों के अलावा एनओसी वाले वाहनों के संचालन की भी जांच होगी। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
Latest entries
See also  फर्जी तरीके से नियुक्त किए गए 22 अध्यापक और कर्मचारी 28 अन्य पर भी लटकी हैं तलवारें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *