हलधरपुर पुलिस की बड़ी
सफलता, लूट और चोरी
के अपराधयों का पर्दाफाश
जिला संवाददाता
मऊ- जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान रंग लाया है। थाना हलधरपुर की टीम ने मंगलवार को एक त्वरित कार्रवाई में दो लूटेरे और एक सुनार को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने चोरी और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। एसपी कमलेश बहादुर के
निर्देशन में, अपर पुलिस
अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्र की निगरानी में यह सफलता हासिल हुई। 12 सितंबर को मुठभेड़ के दौरान मयंक उर्फ प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी फरार हो गए थे। आज की कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें गहनी गांव के पास पकड़ा, जहां ये लूटे गए सोने के आभूषण और हथियार लेकर भाग रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की कई घटनाओं का कबूलनामा किया। बरामदगी में अवैध तमंचा, कारतूस, सोने के आभूषण और मोबाइल शामिल हैं। इस सफलता से अपराधियों में खौफ पैदा हो गया है, और पुलिस की मुस्तैदी से जिले में शांति स्थापित होने की उम्मीद जगी है।
Author Profile
Latest entries
Mau samacharSeptember 14, 2026लोक अदालत में मुकदमों की लंबी डगर छोड़, समझौते की पगडंडी पर चले लोग, 61,950 मामले निपटे तो 22 दंपतियों ने फिर थामा एक-दूजे का हाथ
Mau samacharSeptember 13, 2026परामर्श की पहल से 18 परिवारों में लौटी खुशियां, 35 मामलों की हुई सुनवाई
Mau samacharSeptember 13, 2026हलधरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, लूट और चोरी के अपराधयों का पर्दाफाश
संपादकीयSeptember 12, 2026‘मन का मानस और राज का कानून’ – चेतना की लाठी और सत्ता की हांडी “जाके पैर न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई!”
