Oplus_131072
मऊ- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के औचक निरीक्षण से विद्यालय की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई। डीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से पढ़ाई से जुड़े सवाल किए, जिनका अधिकांश बालिकाओं ने संतोषजनक जवाब दिया। उन्होंने नियमित अध्ययन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान किचन और स्टॉक रूम में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया। भोजन और स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर इन्हें इसी स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। छात्रावास में बेहतर वेंटिलेशन, कंप्यूटर कक्ष में प्रभावी कंप्यूटर शिक्षा तथा लाइब्रेरी में छात्राओं की जरूरत के अनुरूप उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।डीएम ने विद्यालय परिसर में बन रहे टॉयलेट ब्लॉक और अतिरिक्त डॉरमेट्री के निर्माण का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डॉरमेट्री में बाथरूम एवं टॉयलेट का निर्माण अलग स्थान पर प्रस्तावित होने पर उन्होंने नक्शे का पुनः परीक्षण कर, यथासंभव डॉरमेट्री परिसर के अंदर ही बाथरूम एवं टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीछे पड़ी एक जर्जर भवन जो किसी हादसे को दावत दे रही थी तत्काल ध्वस्तिकरण के आदेश दिए। इस दौरान खण्ड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
मऊ समाचारSeptember 15, 2026स्कूल वाहनों पर कसेगा शिकंजा, 14 से शुरू होगी सघन चेकिंग
मऊ समाचारSeptember 15, 2026बालिकाओं से संवाद, व्यवस्थाओं की पड़ताल; डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
मऊ समाचारSeptember 14, 2026सरसेना हत्याकांड में पुलिस की सक्रियता तेज, एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा,
संपादकीयSeptember 14, 2026हिंदी को संरक्षण नहीं, प्रतिष्ठा चाहिए
