September 14, 2026
सरसेना हत्याकांड में पुलिस की सक्रियता तेज, एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा,

घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित, संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल शुरू

मऊ- सोमवार। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना में युवक की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कमलेश बहादुर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि हत्या से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जाए और मौके से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने घटना के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए जांच को प्रभावी और तेज गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया है। इन टीमों को अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारियों को खंगाल रही है, ताकि हत्याकांड की कड़ियां जोड़कर आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच में किसी भी संभावित पहलू को नजरअंदाज न किया जाए और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस की तीनों टीमें अपने-अपने स्तर से जांच में जुटी हैं।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
Latest entries
See also  संत श्री नाथ डिग्री कालेज के सभागार में कालेज के अध्यापक एवं छात्र छात्राओं के द्वारा हिन्दी दिवस मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *