September 14, 2026
परामर्श की पहल से 18 परिवारों में लौटी खुशियां, 35 मामलों की हुई सुनवाई

परामर्श की पहल से 18 परिवारों में लौटी खुशियां, 35 मामलों की हुई सुनवाई

प्रमोद कुमार तिवारी

जिला संवाददाता

मऊ- रविवार। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस कार्यालय में आयोजित परिवार परामर्श समिति की बैठक में पारिवारिक विवादों के समाधान की पहल की गई। समिति के समक्ष कुल 35 मामले आए, जिनमें प्रयासों के बाद 18 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 6 मामलों में आपसी सुलह, 9 मामले बंद तथा 3 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। सुलह के जरिए पूनम-कृष्णा, रूपम-अनिल, निशा-लक्ष्मीना, अर्चना-मिथलेश, बिंदू-रमेश और आरती-दिनेश के विवादों का समाधान कराया गया। शेष मामलों की सुनवाई के लिए अगली बैठक 27 सितंबर को निर्धारित की गई है। समिति के सदस्यों एवं पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई इस पहल का उद्देश्य टूटते पारिवारिक रिश्तों को संवाद और समझौते के जरिए बचाना रहा।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
See also  मानवाधिकार संरक्षण संगठन के जिलाध्यक्ष बने - पंकज त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *