September 23, 2026
स्मृति से सृजन तक: पद्मनाथ सिंह के नाम पर पुस्तकालय भवन का लोकार्पण

Oplus_131072

“अधिवक्ताओं के लिए अध्ययन और शोध निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है” :- अमरेंद्र नाथ सिंह

रिपोर्ट: ✒️प्रमोद कुमार तिवारी

मऊ- बुधवार। महान व्यक्तित्वों की स्मृतियां स्मारकों तक सीमित नहीं रहतीं, वे विचारों और ज्ञान के रूप में आने वाली पीढ़ियों से संवाद करती हैं। मऊ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. पद्मनाथ सिंह की स्मृति में निर्मित पुस्तकालय भवन के लोकार्पण के साथ ऐसी ही विरासत को नया आयाम मिला।

उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री दारा सिंह चौहान ने पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्व. पद्मनाथ सिंह के ज्येष्ठ पुत्र एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्रनाथ सिंह तथा नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि “पुस्तकालय ज्ञान के मंदिर होते हैं”। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तकालय विशेषकर युवा अधिवक्ताओं के विधिक अध्ययन और कौशल विकास में उपयोगी साबित होगा। अमरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि “अधिवक्ताओं के लिए अध्ययन और शोध सतत प्रक्रिया है” और पुस्तकालय का निर्माण न्यायिक व्यवस्था को मजबूती देगा। कार्यक्रम में पद्मनाथ सिंह के स्वतंत्रता आंदोलन, सार्वजनिक जीवन और न्यायिक योगदान को याद किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान, पात्र आश्रितों को सरकारी सेवा में अवसर तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की मांग उठाई। पुस्तकालय निर्माण में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल और पूर्व महामंत्री रितेश श्रीवास्तव के प्रयासों से पच्चीस लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध होने का भी उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय, महामंत्री सत्राम यादव, शासकीय अधिवक्ता संजय त्रिपाठी, मदन देववंशी,वरिष्ठ अधिवक्ता  देवेश राय, अरविंद सिंह, राजेंद्र यादव, शमशाद अहमद, उमाशंकर उपाध्याय एडवोकेट और सतीश कुमार पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
See also  राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का शुभारम्भ
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *