मानवाधिकार संरक्षण संगठन के जिलाध्यक्ष बने – पंकज त्रिपाठी
दोहरीघाट – मऊ
दोहरीघाट नगर क्षेत्र स्थित एस आईटीएम संस्थान के सभागार में मानवाधिकार संरक्षण संगठन के जिलाध्यक्ष आर बी त्रिपाठी उर्फ पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानवाधिकार संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार संरक्षण संगठन एच.आर.डी समाज के शोषित, वंचित, असहाय एवं पीड़ित व्यक्तियों की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर हैं साथ ही किसी भी व्यक्ति के निजता का हनन न इसके लिए भी तटबद्ध है, जिसमें जीवन ज़ीने का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शिक्षा की समानता, धर्म की स्वतंत्रता, सहित हर मानव व्यक्ति की गरिमा इसमें निहित है। कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश महासचिव दीपक कुमार पाण्डेय ने कहा कि मानवाधिकार संरक्षण संगठन सभी मनुष्यों को बिना किसी भेदभाव के अपने मानवाधिकारों का अधिकार है प्रदेश में किसी भी जिलों अगर नस्ल, लिंग, जातीयता, आयु, भाषा, धर्म, राजनीतिक एवं विकलांगता के कारण किसी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो इसके लिए मानवाधिकार संरक्षण संगठन आम लोगों के मदद के लिए सदैव तत्पर हैं। एसआईटीएम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मानवाधिकार संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी, प्रदेश महासचिव दीपक कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव संतोष यादव, जिलाध्यक्ष आर बी त्रिपाठी उर्फ पंकज त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अर्जुन राना, जिला महासचिव संजय विश्वकर्मा, विधिक सलाहकार एडवोकेट हाईकोर्ट सुनील यादव, जिला संरक्षक दीनानाथ दूबे, विनीत कुमार पाण्डेय, अम्बेडकर नगर के जिला उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, संदीप कुमार सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
संपादकीयSeptember 13, 2026बदलने लगी हैं चुनावी संस्कृति और बदलने लगे हैं चुनाव जीतने के औजार —
संपादकीयSeptember 11, 2026हंसी के फुहार से महकी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरों के तत्वावधान में हुआ काव्य आयोजन, कई प्रदेशों से जुटे कवि
Mau samacharSeptember 9, 2026सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Mau samacharApril 28, 2026पार्वती बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
