Oplus_131072
“मिल-जुल के रहब त त्योहार में चार चांद लगिहें”
प्रमोद कुमार तिवारी
जिला संवाददाता
मऊ- मंगलवार । कहावत है कि “मिल-जुलकर किया काम, बने सबका काम।” आगामी दुर्गापूजा, दशहरा, रामलीला, दीपावली समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोतवाली नगर परिसर में पुलिस-प्रशासन ने पीस कमेटी, दुर्गापूजा और रामलीला समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में हुई बैठक में नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ नगर समेत नगर पालिका, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में दुर्गापूजा पंडालों, रामलीला, नक्कटैया, मारीच वध, भरत मिलाप और मूर्ति विसर्जन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Author Profile
![]()
Latest entries
मऊ समाचारSeptember 22, 2026बड़राव में लगी चौपाल, पेंशन और महिला योजनाओं की मिली जानकारी
मऊ समाचारSeptember 22, 2026त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कसी कमर, पीस कमेटी की बैठक में बनी रणनीति
मऊ समाचारSeptember 21, 2026पिरुवा में गूंजा महिला सुरक्षा का संदेश, बहू-बेटी सम्मेलन में दी गई हेल्पलाइन व योजनाओं की जानकारी
मऊ समाचारSeptember 20, 2026नीले झंडों के साए में अजय जायसवाल का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता महासम्मेलन में प्रत्याशी बनाए जाने का ऐलान
