रिपोर्ट: ✒️प्रमोद कुमार तिवारी
मऊ-शुक्रवार। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पहसा क्षेत्र का भू-धरिया बाबा का पोखरा कुश्ती के रोमांच से गुलजार रहा। वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यहां प्रदेश स्तरीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बाल एवं बड़े वर्ग के पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। बाल वर्ग में करीब 15 पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। अरमान ने अफरोज, शिवम ने अमीर खान व अभिनय, गुलशन चौहान ने अमन, आदर्श ने सुगन्ध तथा आदित्य ने पंकज को शिकस्त दी। कई मुकाबले बराबरी पर भी छूटे, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बनी रही। बड़े वर्ग में करीब 35 पहलवानों ने हिस्सा लिया। राहुल बलिया और सुशील पहलवान के बीच मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। रोहतक से आए निशांत पहलवान, सुनील पहलवान और राहुल बलिया मनोहर समेत कई पहलवानों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार करीब 15 जोड़ियों के मुकाबले बराबरी पर रहे। मुख्य अतिथि अल्ताफ अंसारी और विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख घोसी सुजीत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। रेफरी की भूमिका रामजन्म यादव व हरिवंश यादव ने निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन हरिकेश यादव उर्फ मलाई यादव पहलवान ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल विधाओं को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर जरूरी हैं।
Author Profile
Latest entries
मऊ समाचारOctober 4, 2026भू-धरिया बाबा के पोखरे में गूंजे कुश्ती के दांव, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
मऊ समाचारOctober 4, 2026सनबीन स्कूल में यातायात पुलिस ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
मऊ समाचारOctober 3, 2026सूक्ष्मजीव आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर- एनबीएआइएम (NBAIM) और आईटीसी (ITC)लिमिटेड में समझौता
मऊ समाचारOctober 2, 2026गांधी-शास्त्री के आदर्शों से रोशन हुई पुलिस लाइन
