October 4, 2026
सनबीन स्कूल में यातायात पुलिस ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Oplus_131072

बच्चों ने लिया संकल्प, सड़क पर नियम नहीं तोड़ेंगे

रिपोर्ट: ✒️प्रमोद कुमार तिवारी
मऊ- शनिवार। सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसी संदेश के साथ यातायात पुलिस ने सनबीन स्कूल में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। निरीक्षक यातायात श्याम शंकर पाण्डेय ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों और सुरक्षित आवागमन के तौर-तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने के साथ राहवीर योजना के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेते हुए यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि सड़क पर जल्दबाजी के बजाय सावधानी को प्राथमिकता दें और नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करें।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
See also  प्राइवेट बस के नीचे आ जाने से बालिका की मृत्यु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *