September 17, 2026
सीओ सवि रत्न गौतम ने जीआरपी थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण

Oplus_2228224

जीआरपी थाने के निरीक्षण में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, समन्वय पर जोर

प्रमोद कुमार तिवारी

जिला संवाददाता

मऊ- जीआरपी के सीओ सवि रत्न गौतम ने मंगलवार को मऊ जंक्शन स्थित जीआरपी थाने का त्रैमासिक निरीक्षण कर पुलिसिंग की व्यवस्थाओं और संसाधनों की हकीकत परखी। जीआरपी थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। सलामी लेने के बाद सीओ ने मालखाना, बंदीगृह, कार्यालय अभिलेख और थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने थानाध्यक्ष संतोष कुमार को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। अभिलेखों को अद्यतन रखने, व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने और ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने पर विशेष जोर दिया गया। सीओ ने जीआरपी को उपलब्ध कराए गए अत्याधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली भी परखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उपकरणों के उपयोग और उनकी कार्यकुशलता से जुड़े सवाल किए। बेहतर प्रदर्शन करने वालों का उत्साहवर्धन किया, जबकि कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने सीओ सिटी नितेश कुमार से मुलाकात कर जीआरपी और सिविल पुलिस के बीच समन्वय पर चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ जनता का सहयोग और बेहतर संवाद भी बेहद जरूरी है। मजबूत तालमेल से अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने मऊ में अपने सीओ मधुबन के पद पर तैनाती के संबंध में भी चर्चा की।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
Latest entries
See also  समाजवादी नेता निसार अहमद एवं किसान सभा के जिलाध्यक्ष ने बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर के साथ 2 घंटे का रखा मौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *