Oplus_131072
अब हर स्कूली वाहन में अटेंडेंट जरूरी, छात्राओं के लिए महिला अटेंडेंट
प्रमोद कुमार तिवारी
जिला संवाददाता
मऊ- मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत परिवहन विभाग ने बुधवार को स्कूली वाहनों पर सख्ती दिखाई। टीम ने जनपद में 55 स्कूली वाहनों की जांच कर अनफिट वाहनों का पुनरावलोकन किया। अभियान के दौरान स्कूल प्रबंधकों को दो टूक निर्देश दिया गया कि प्रत्येक स्कूली वाहन में अटेंडेंट अनिवार्य रूप से तैनात किया जाए। वाहन में छात्राओं के सफर करने पर महिला अटेंडेंट की तैनाती जरूरी होगी। विद्यालयों से नियुक्त अटेंडेंट की सूची भी परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई में एआरटीओ सुहेल अहमद के साथ प्रवर्तन सिपाही अनुप कुमार व दुर्ग विजय यादव शामिल रहे। विभाग का यह विशेष अभियान 19 सितंबर तक जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
मऊ समाचारSeptember 17, 2026हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,
मऊ समाचारSeptember 17, 2026स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 55 वाहनों की हुई जांच
मऊ समाचारSeptember 17, 2026कल्पना राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा
मऊ समाचारSeptember 17, 2026सीओ सवि रत्न गौतम ने जीआरपी थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण
