Oplus_131072
असलहे-कारतूस और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बरामद
जिला संवाददाता
मऊ- चिरैयाकोट पुलिस ने 14 सितंबर को हुई अनीश कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 15/16 सितंबर की रात अब्दोपुर जाने वाली पिच रोड के पास से मोहित कुमार उर्फ रितिक रोशन निवासी तालभीतर और प्रदीप राम निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रानीपुर क्षेत्र में हुए विवाद का बदला लेने के लिए साथियों के साथ काझा के पास घात लगाकर गोल्डी और अनीश को निशाना बनाया गया था। फायरिंग में अनीश की मौत हो गई, जबकि गोल्डी मौके से बचकर निकल गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी पुलिस के हाथ लगी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Author Profile
![]()
Latest entries
मऊ समाचारSeptember 17, 2026हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,
मऊ समाचारSeptember 17, 2026स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 55 वाहनों की हुई जांच
मऊ समाचारSeptember 17, 2026कल्पना राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा
मऊ समाचारSeptember 17, 2026सीओ सवि रत्न गौतम ने जीआरपी थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण
