September 18, 2026
जब खाकी ने निभाई परंपरा, शस्त्रों से लेकर वाहनों तक हुई विश्वकर्मा पूजा

Oplus_131072

पुलिस लाइन में दिखा आस्था और कर्तव्य का अनोखा संगम, एएसपी अनूप कुमार ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

 

प्रमोद कुमार तिवारी

जिला संवाददाता

मऊ। खाकी वर्दी में कर्तव्य निभाने वाले पुलिसकर्मी गुरुवार को कुछ अलग अंदाज में नजर आए। मौका था देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के अवतरण दिवस का। मऊ पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में आस्था और परंपरा के बीच शस्त्रों ने भी मानो अपना सिर झुका दिया अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने क्वार्टर गार्ड में आयोजित विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पुलिस विभाग की सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा शस्त्रों, वाहनों और अन्य पुलिस उपकरणों की भी विधिवत पूजा की गई।

पूजा के दौरान पुलिस लाइन का वातावरण श्रद्धा से सराबोर नजर आया। विभागीय उपकरणों के प्रति सम्मान और भगवान विश्वकर्मा के प्रति आस्था का यह संगम खास रहा। पूजन संपन्न होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के बीच मिष्ठान वितरित कर सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
See also  कल्पना राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *