Oplus_131072
मुसीबत में कोई अकेला नहीं’- मंत्री ए के शर्मा
प्रमोद कुमार तिवारी
जिला संवाददाता
मऊ- सोमवार। बाढ़ की मुश्किल घड़ी में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा जनपद मऊ के प्रभावित इलाकों में पहुंचे। मधुबन और दुबारी क्षेत्र का दौरा कर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। मंत्री ने जनता इंटर कॉलेज परिसर में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण कर वहां रह रहे परिवारों का हालचाल लिया। शिविर में उन्होंने प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट, आवश्यक दवाइयां और राहत सामग्री किट वितरित की।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि संकट की इस घड़ी में किसी भी जरूरतमंद तक मदद पहुंचने में देरी नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों के साथ पशुओं को भी जरूरत के अनुसार तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। राहत शिविरों में भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ का पानी उतरने के बाद संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए मेडिकल टीमों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता, एंटी-लार्वा छिड़काव और दवाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया।

मंत्री जी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दुर्गम इलाकों तक प्राथमिकता के आधार पर सहायता पहुंचाई जाएगी।
Author Profile
Latest entries
मऊ समाचारSeptember 17, 2026राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का शुभारम्भ
मऊ समाचारSeptember 17, 2026जब खाकी ने निभाई परंपरा, शस्त्रों से लेकर वाहनों तक हुई विश्वकर्मा पूजा
मऊ समाचारSeptember 17, 2026बाढ़ में घिरे गांवों के बीच पहुंचे मंत्री ए.के. शर्मा, पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
मऊ समाचारSeptember 17, 2026हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,
