September 18, 2026
राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का शुभारम्भ

Oplus_131072

पिजरा एवं अलीपुर गांवों में दिया गया स्वच्छता का संदेश

प्रमोद कुमार तिवारी

जिला संवाददाता

मऊ- गुरुवार।जहाँ सफाई, वहाँ भलाई” और “एक हाथ से ताली नहीं बजती”—इन्हीं ग्रामीण कहावतों की भावना को साकार करते हुए भा.कृ.अनु.प. के राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का शुभारम्भ हुआ। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखी गई है। अभियान के शुभारम्भ अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। संदेश स्पष्ट था कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

अभियान की पहुंच संस्थान की चारदीवारी से निकलकर पिजरा और अलीपुर गांवों तक भी पहुंची। संस्थान की टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर स्वच्छता, साफ-सफाई और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को समझाया। ग्रामीणों को सफाई सामग्री वितरित कर नियमित स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।
ग्रामीणों के बीच यह संदेश भी दिया गया कि “बूंद-बूंद से घड़ा भरता है”—इसी तरह छोटे-छोटे स्वच्छता प्रयास मिलकर गांव और समाज को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
Latest entries
See also  हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *