Oplus_131072
हत्या के मुकदमे में वांछित नीरज उर्फ टाइगर दबोचा गया, तमंचा-कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद
रिपोर्ट: ✒️ प्रमोद कुमार तिवारी
मऊ- गुरुवार। चिरैयाकोट इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब असलपुर पुलिया के पास पुलिस और स्वाट टीम की घेराबंदी में हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त नीरज कुमार उर्फ टाइगर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़ने के लिए घेराबंदी होते ही आरोपी ने टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल हालत में पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। मौके से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी मिली। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी रानीपुर भेजा गया। बताया गया कि 14 सितंबर को अनीश कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में नीरज वांछित चल रहा था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस रिकॉर्ड में नीरज के खिलाफ आजमगढ़ और गाजीपुर के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Author Profile
![]()
Latest entries
मऊ समाचारSeptember 24, 2026गौसेवा आयोग के नामित सदस्य भानु प्रकाश पाण्डेय का मऊ में हुआ भव्य स्वागत
मऊ समाचारSeptember 24, 2026पुलिस की घेराबंदी देख इनामी ने झोंक दी गोली, जवाबी कार्यवाही में पैर में लगी गोली
मऊ समाचारSeptember 23, 2026स्मृति से सृजन तक: पद्मनाथ सिंह के नाम पर पुस्तकालय भवन का लोकार्पण
विज्ञानSeptember 23, 2026बदलती जलवायु में खेती की नई उम्मीद: बीजों को बनाया जा रहा लचीला
