September 26, 2026
आंधी-पानी ने बिगाड़ा जनजीवन, बिजली गुल होने से गांवों में बढ़ी परेशानी

Oplus_2228224

पेड़ और बिजली के पोल बने बाधा, पानी की टंकियां खाली; बड़ागांव सब स्टेशन से जुड़े कई गांवों में अब भी अंधेरा

रिर्पोट: ✒️प्रमोद कुमार तिवारी

मऊ- बड़ागांव। आंधी-पानी ने क्षेत्र में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से जहां खेत जलमग्न हो गए हैं, वहीं तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली के पोल झुकने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। बड़ागांव सब स्टेशन से जुड़े महासो, एकडंगा, भारतीपुर, दौलसेपुर समेत कई गांवों में कल शाम से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की ओर से कल दोपहर कई स्थानों पर फॉल्ट को दुरुस्त कर कुछ घंटे के लिए आपूर्ति बहाल की गई थी,

लेकिन तेज हवा और बारिश के चलते कुछ ही देर बाद दोबारा बिजली गुल हो गई। कई जगह बिजली के तारों और पोलों पर पेड़ गिरने से मरम्मत कार्य भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई, वहीं घरों में लगी पानी की टंकियां खाली हो गई हैं। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की मोटर चलाने तक के जरूरी काम प्रभावित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में बिजली रोजमर्रा की जिंदगी की महत्वपूर्ण जरूरत बन चुकी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य तेज कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही क्षेत्रीय जेई से भी विशेष निगरानी करते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की अपील की गई है।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
See also  बाढ़ में घिरे गांवों के बीच पहुंचे मंत्री ए.के. शर्मा, पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *