September 26, 2026
दोहरीघाट थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनता की पीड़ा

Oplus_131072

समयबद्ध हो शिकायतों का निस्तारण- आनंद वर्द्धन, डीएम

रिपोर्ट ✒️प्रमोद कुमार तिवारी

मऊ – शनिवार। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ थाना दोहरीघाट में जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिकायतकर्ता को कार्रवाई और निस्तारण की जानकारी भी दी जाए। राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करें। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
See also  सरसेना हत्याकांड में पुलिस की सक्रियता तेज, एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *