Oplus_131072
नाबालिगों को शराब बिक्री पर रोक, दुकानों के सीसीटीवी की होगी जांच
रिपोर्ट:✒️ प्रमोद कुमार तिवारी
मऊ- शनिवार। मादक पदार्थों, अवैध शराब और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने को लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने देर शाम कैंप कार्यालय में एनकार्ड (NCORD) की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। अगस्त माह में हुई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए उन्होंने अवैध व जहरीली शराब के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाने तथा ड्रग्स की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। शराब की दुकानों और मेडिकल स्टोरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के साथ सड़क की ओर भी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। नाबालिगों को शराब की बिक्री रोकने पर विशेष जोर रहा। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि अप्रैल से अब तक 131 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिले में ढाई हजार से अधिक दुकानों की तुलना में यह संख्या कम मिलने पर डीएम ने निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्यालयों में नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम और नशा मुक्ति केंद्रों की गतिविधियां बढ़ाने को कहा गया। बैठक से अनुपस्थित एसीएमओ व जिला प्रोबेशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
मऊ समाचारSeptember 27, 2026डीएम ने कसा शिकंजा, नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
मऊ समाचारSeptember 26, 2026दोहरीघाट थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनता की पीड़ा
मऊ समाचारSeptember 26, 2026आंधी-पानी ने बिगाड़ा जनजीवन, बिजली गुल होने से गांवों में बढ़ी परेशानी
मऊ समाचारSeptember 24, 2026गौसेवा आयोग के नामित सदस्य भानु प्रकाश पाण्डेय का मऊ में हुआ भव्य स्वागत
