रिपोर्ट: ✒️प्रमोद कुमार तिवारी
मऊ- सोमवार। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद में दोपहर शादी समारोह की तैयारियों के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर टेंट लगाते समय पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे में मोहम्मद (23), इरफान (20) और कामिल (33) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अब्दुल सकूर (65) को करंट की चपेट में आने से चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Author Profile
Latest entries
मऊ समाचारSeptember 29, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन युवक
मऊ समाचारSeptember 27, 2026डीएम ने कसा शिकंजा, नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
मऊ समाचारSeptember 26, 2026दोहरीघाट थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनता की पीड़ा
मऊ समाचारSeptember 26, 2026आंधी-पानी ने बिगाड़ा जनजीवन, बिजली गुल होने से गांवों में बढ़ी परेशानी
