रिपोर्ट: ✒️प्रमोद कुमार तिवारी
मऊ- रविवार। वर्दी के पीछे छिपी थकान, तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को समझते हुए वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए पुलिस लाइन्स में मासिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर में जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी सहभागिता कर पुलिस परिवारों का उत्साह बढ़ाया। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सकों डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. विजय राम और डॉ. एम.के. पाण्डेय ने पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर परामर्श देते हुए आवश्यक उपचार संबंधी सुझाव भी दिए। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी का स्वस्थ और फिट रहना उसकी ड्यूटी के प्रभावी निर्वहन की पहली जरूरत है। नियमित स्वास्थ्य जांच और समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श को उन्होंने जरूरी बताया। शिविर में कुल 126 पुलिस परिवारों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 82 पुरुष, 28 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल रहे।
Author Profile
Latest entries
मऊ समाचारOctober 5, 2026रानीपुर में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे से लेकर पंडाल तक प्रशासन की पैनी नजर
मऊ समाचारOctober 5, 2026पुलिसकर्मियों की सेहत पर वामा सारथी का फोकस, 126 पुलिस परिवारों ने लिया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
मऊ समाचारOctober 4, 2026भू-धरिया बाबा के पोखरे में गूंजे कुश्ती के दांव, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
मऊ समाचारOctober 4, 2026सनबीन स्कूल में यातायात पुलिस ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
