October 5, 2026
रानीपुर में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे से लेकर पंडाल तक प्रशासन की पैनी नजर

भक्ति में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई

रिपोर्ट: ✒️प्रमोद कुमार तिवारी
मऊ- सोमवार। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रानीपुर थाना परिसर में प्रशासन ने पूजा समितियों और स्थानीय लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुहम्मदाबाद गोहना की एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने आयोजकों से त्योहारों को आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला बनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीजे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बजेंगे और अश्लील अथवा आपत्तिजनक गीतों पर सख्त कार्रवाई होगी। पूजा समितियों के सदस्यों को पहचान पत्र रखने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला, आकाश श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
Latest entries
See also  सूक्ष्मजीव आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर- एनबीएआइएम (NBAIM) और आईटीसी (ITC)लिमिटेड में समझौता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *