आत्मनिर्भर भारत प्रतियोगिता में निधि यादव हासिल किया प्रथम स्थान।
सूरजपुर-मऊ
दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के रसूलपुर न्याय पंचायत अन्तर्गत बेलौली स्थिति सन्त श्रीनाथ श्री लक्ष्मण जी डिग्री कॉलेज के सभागार में महाविद्यालय के द्वारा आत्मनिर्भर भारत थीम पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। आत्मनिर्भर भारत भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा निधि यादव ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रीती पाण्डेय ने द्वितीय स्थान एवं बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा गुड़िया कुमारी ने तृतीय स्थान और बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रतिमा चौहान ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक डाँ शैलजाकान्त पाण्डेय ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जीवन में आप सभी छात्राएं आने वाली सभी बाधाओं को पार करते हुए एक नई ऊंचाईयों को प्राप्त करने का प्रयत्न करें, साथ ही कहा कि आत्म निर्भर भारत का उद्देश्य देश और उसके नागरिकों को सभी मायने में स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है, आत्मनिर्भर भारत के पांच स्तंभों अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे, प्रणाली, जीवंत जनसांख्यिकी और मांग को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के क्वाडिनेटर आरबी त्रिपाठी ने कहा कि भारत के उद्योगों में सुधार लाकर युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना भी आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान कर सकता है। आत्मनिर्भर भारत भाषण प्रतियोगिता के इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रबंधक शैलजा कान्त पाण्डेय, क्वाडिनेटर आरबी त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, प्रवक्ता सुधा गुप्ता, राकेश यादव, सुरेश पाण्डेय, राजू मद्धेशिया, प्रियांशु, सोनी भारती, संजना यादव, पुष्पा साहनी, कुसुम कला, कुमारी अंजु, निधि पाण्डेय, सुधा साहनी सहित सैकड़ों छात्र छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
संपादकीयSeptember 13, 2026बदलने लगी हैं चुनावी संस्कृति और बदलने लगे हैं चुनाव जीतने के औजार —
संपादकीयSeptember 11, 2026हंसी के फुहार से महकी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरों के तत्वावधान में हुआ काव्य आयोजन, कई प्रदेशों से जुटे कवि
Mau samacharSeptember 9, 2026सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Mau samacharApril 28, 2026पार्वती बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
