दोहरीघाट – मऊ

दोहरीघाट नगर क्षेत्र में स्थित पार्वती महिला डिग्री कॉलेज के सभागार में 14 सितम्बर दिन शनिवार को हिन्दी दिवस का आयोजन कर हिन्दी भाषा के बारे में विस्तार से बालिकाओं को बताया गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डाँ बिपिन द्विवेदी ने कहा कि जब तक देश के सभी नागरिक हिन्दी का पूर्ण रूप से उपयोग नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। 14 सितम्बर 1949 को ही संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत के अधिकतर क्षेत्रों में हिन्दी भाषा बोली जाती थी, इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया गया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित एवं प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, हजारीप्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविन्ददास आदि साहित्यकारों को साथ लेकर व्यौहार राजेन्द्र सिंह ने अथक प्रयास किये। इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति अपने कार्य में हिन्दी का अच्छी तरह से उपयोग करें उसे पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए ऐसी व्यवस्था लागू की गई। कालेज के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि कई लोग अपने सामान्य बोलचाल में भी अंग्रेज़ी भाषा के शब्दों का उपयोग करते हैं, जिसके कारण धीरे-धीरे हिन्दी के अस्तित्व को खतरा पहुँच रहा है और भारत की मातृभाषा हिन्दी धीरे-धीरे क्षीण होती जा रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि दशकों बाद हिन्दी भाषा कही विलुप्त ना हो जाये, इसलिए हम सभी को अपने सामान्य बोलचाल में अंग्रेज़ी भाषा का उपयोग नहीं करते हुए सामान्य बोलचाल के लिए हिन्दी भाषा को अपनाना चाहिए। हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डाँ बिपिन बिहारी द्विवेदी, डाँ दुर्गेश मिश्रा, रामाधीन पाण्डेय, सुनील त्रिपाठी, अनिरुद्ध त्रिवेदी, विवेक तिवारी, राजेश यादव सहित कालेज में पढ़ने वाली हजारों छात्राओं कार्यक्रम में उपस्थित रही।।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
मऊ समाचारOctober 5, 2026मधुबन। तहसील क्षेत्र के नेमडाड़ में सोमवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया
संपादकीयSeptember 13, 2026बदलने लगी हैं चुनावी संस्कृति और बदलने लगे हैं चुनाव जीतने के औजार —
संपादकीयSeptember 11, 2026हंसी के फुहार से महकी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरों के तत्वावधान में हुआ काव्य आयोजन, कई प्रदेशों से जुटे कवि
Mau samacharSeptember 9, 2026सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
