September 30, 2026
अमिला निवासी एक युवक की रूद्रपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत एक घायल

अमिला निवासी एक युवक की रूद्रपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत एक घायल

— छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने देवरिया गया था

— दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर

 

जागरण संवाददाता, थानीदास (मऊ): घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार निवासी 32 वर्षीय युवक रामप्रीत गुप्ता की रूद्रपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई तथा साथी अस्मित गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपने छोटे भाई की शादी का कार्ड बाटने देवरिया गया था।तभी रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के दीनापार के समीप सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस ने दोनो घायलो को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल भेजवाया। जहाँ चिकित्सको ने जांचोपरांत एक को मृत्यु घोषित कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के अमिला सदर बाजार निवासी रवि प्रकाश गुप्ता उर्फ बबलू उम्र 32 वर्ष पुत्र रामप्रीत अपने सहयोगी अमिला चिरइयाडॉड़ निवासी अस्मित उम्र 20 वर्ष को लेकर देवरिया की तरफ रिश्तेदारी में शनिवार को सुबह 8 बजे बाइक से शादी का कार्ड बाटने निकला था। अभी वह रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के दीनापार के समीप पहुँचा था कि सामने से आ रही बाइक से दोनो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए व एक बाइक पर सवार विजयपुर निवासी विजेंद्र चौहान भी घायल हो गए। सड़क हादसे को लेकर स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँचे व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने तीनो को इलाज के लिये अस्पताल भेजवाया जहाँ चिकित्सकों ने रवि प्रकाश गुप्ता को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल अस्मित व विजेंद्र चौहान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के मोबाइल फोन से गाँव मे घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज जाँच में जुट गई है। मृतक रवि प्रकाश 4 भाई एक बहन में सबसे बडा था। तीसरे नम्बर के छोटे भाई नीरज की शादी आगामी 22 नवम्बर को होनी थी।जिसे लेकर मृतक कार्ड बाटने निकला था। मौत की खबर लगते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पत्नी नीतू का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक के दो पुत्र आदित्य 6 वर्ष व अर्नव 4 साल का है। मृतक फ़ास्ट फूड की दुकान चलाकर पूरे जीविकोपार्जन करता था।

See also  25 हजार इनामी शातिर जालसाज फखरुद्दीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार

Author Profile

सत्य प्रकाश दूबे
सत्य प्रकाश दूबे
प्रधान सम्पादक मो .9454160016

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *