September 10, 2026
सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

 

 

जिला संवाददाता

मऊ- रानीपुर। थाने की व्यवस्था कैसी चल रही है, फरियादियों की सुनवाई में कोई ढिलाई तो नहीं और पुलिसकर्मी अपने काम को कितनी गंभीरता से कर रहे हैं—इन सबका जायजा लेने क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह रानीपुर थाने पहुंचे। उन्होंने त्रिमासिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का कोना-कोना देखा। सीओ ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरक और भोजनालय की व्यवस्था परखी। अभिलेखों के रखरखाव और सीसीटीएनएस व महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली संतोषजनक मिलने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों की सराहना की। वहीं परिसर की सुरक्षा और रखरखाव में कुछ खामियां नजर आने पर सीओ ने संबंधित कर्मियों को इन्हें जल्द ठीक कराने की हिदायत दी। थाना परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार समेत पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Author Profile

सत्य प्रकाश दूबे
सत्य प्रकाश दूबे
प्रधान सम्पादक मो .9454160016
See also  पार्वती बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *