April 1, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पार्वती महाविद्यालय में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पार्वती महाविद्यालय में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

दोहरीघाट (मऊ)।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को कस्बा स्थित पार्वती कॉलेज में निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्र निर्माण, एकता और सेवा भाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर सुनील गुप्ता ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान छात्राओं ने “राष्ट्रीय एकता में युवा शक्ति की भूमिका” विषय पर अपनी रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं ने सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र की एकता में उनके योगदान को रंगों और रेखाओं के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मनमोहक रंगोली और आकर्षक चित्रों ने सभी का मन मोह लिया।

 

मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेता छात्राओं को पुरस्कृत सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनशीलता, प्रतिस्पर्धा की भावना और देशभक्ति का जज़्बा प्रबल करते हैं। सरदार पटेल का जीवन हमें एकता, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का संदेश देता है।”

 

इस अवसर पर जिला मंत्री राघवेंद्र शर्मा, आज़ाद जायसवाल, डॉक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी अनिरुद्ध त्रिवेदी डॉक्टर पल्लवी त्रिपाठी डॉ प्रवीण राय मुद्रीका राय डॉ नमिता उपाध्याय , सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं भारी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रामाधिन पाण्डेय द्वारा किया गया।

See also  दोहरीघाट थाना परिसर में वादी दिवस का आयोजन

Author Profile

सत्य प्रकाश दूबे
सत्य प्रकाश दूबे
प्रधान सम्पादक मो .9454160016

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *