September 30, 2026
प्राइवेट बस के नीचे आ जाने से बालिका की मृत्यु

सूरजपुर – मऊ

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शक्करपुर स्थित नहर के किनारे संन्यासी बस से उतर रही बालिका की प्राइवेट बस के नीचे आ जाने से बालिका की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर निवासी पांच वर्षीय मोना पुत्री आजाद अपने माता सोनम के साथ थानीदास होते हुए अपने ननिहाल शक्करपुर बरवा को जा रही थी अपने गन्तव्य स्थान पहुंचने के बाद सोनम कुमारी ने बस को रुकवा कर अपने बालिका मोना के साथ बस से उतरी ही थी की चंचल बालिका मोना बस के आगे को दौड़ गई और जैसे ही बस आगे को बढी पांच वर्षीय बालिका मोना बस के चक्के के निचे आ गई जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अचानक से हुई अपने बच्चे कि मृत्यु से बालिका की मां सोनम सदमे में आ गई जिसके कारण उसका रो-रो कर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से बालिका के नाना हमीत सहित उनका पूरा परिवार सदमे में हैं।

Author Profile

सत्य प्रकाश दूबे
सत्य प्रकाश दूबे
प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
See also  लोक अदालत में मुकदमों की लंबी डगर छोड़, समझौते की पगडंडी पर चले लोग, 61,950 मामले निपटे तो 22 दंपतियों ने फिर थामा एक-दूजे का हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *