September 19, 2026
आंधी के झोंके में भरभराकर गिरा विशाल पेड़, घंटों थमा रहा खुरहट–रानीपुर मार्ग

Oplus_2228226

प्रमोद कुमार तिवारी

जिला संवाददाता

मऊ- दोपहर के समय अचानक आई तेज आंधी ने खुरहट–रानीपुर मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया, जब सड़क से महज कुछ मीटर की दूरी पर खड़ा वर्षों पुराना विशाल वृक्ष देखते ही देखते भरभराकर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ के सड़क पर गिरते ही मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और चौकी प्रभारी ओम सिंह, एसआई धर्मेंद्र शुक्लाजोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ के अवशेषों को मार्ग से हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया। इस दौरान स्थानीय जनमानस ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। लोगों का कहना था कि समय रहते की गई कार्रवाई से मार्ग पर फंसे लोगों को राहत मिली और यातायात को जल्द सामान्य किया जा सका।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
Latest entries
See also  चोरी की 10 बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *