रिपोर्ट:✒️प्रमोद कुमार तिवारी
मऊ- सोमवार। सड़क पर नियमों की अनदेखी कर संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मार्ग पर संचालित वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 12 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इनमें बस सहित विभिन्न प्रकार के वाहन शामिल रहे। संयुक्त प्रवर्तन अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित की जा रही एम्बुलेंस भी जांच के दायरे में आईं। जांच में अनियमित रूप से संचालित पाई गईं पांच एम्बुलेंसों का भी चालान किया गया विभागीय कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग की ओर से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद, प्रवर्तन पर्यवेक्षक जनमेजय यादव एवं प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव शामिल रहे। वहीं पुलिस विभाग (यातायात) की ओर से टीआई श्याम शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई में सहयोग किया। टीम में शरद यादव, उमाकान्त, प्रवीण गुप्ता एवं संजय यादव मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
मऊ समाचारOctober 6, 2026जनगणना की अगली पारी के लिए प्रशासन तैयार, 82 फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग शुरू
मऊ समाचारOctober 6, 2026परिवहन व यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 12 वाहनों के चालान के साथ 5 अवैध एम्बुलेंस पर शिकंजा
मऊ समाचारOctober 5, 2026रानीपुर में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे से लेकर पंडाल तक प्रशासन की पैनी नजर
मऊ समाचारOctober 5, 2026पुलिसकर्मियों की सेहत पर वामा सारथी का फोकस, 126 पुलिस परिवारों ने लिया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
