October 6, 2026
जनगणना की अगली पारी के लिए प्रशासन तैयार, 82 फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग शुरू

डीएम आनंद वर्द्धन ने किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ, तहसील स्तर पर सुपरवाइजर और प्रगणकों को करेंगे प्रशिक्षित।

रिपोर्ट: ✒️प्रमोद कुमार तिवारी
मऊ- सोमनार। जनगणना के द्वितीय चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कार्य में किसी तरह की चूक न हो और पूरा अभियान तय समय सीमा में मुकम्मल हो, इसके लिए फील्ड ट्रेनर्स को दक्ष बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में जनपद के 82 फील्ड ट्रेनर्स को तीन चरणों में प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण में 5 से 7 अक्टूबर तक 28, दूसरे चरण में 8 से 10 अक्टूबर तक 27 और तीसरे चरण में 12 से 14 अक्टूबर तक 27 फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण लेंगे। जनगणना निदेशालय, लखनऊ से प्रशिक्षित दो मास्टर ट्रेनर्स को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षण के बाद यही फील्ड ट्रेनर्स तहसील स्तर पर सुपरवाइजर और प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे जमीनी स्तर पर जनगणना कार्य को व्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूरा कराया जा सके। डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण जनगणना की सफलता की अहम कड़ी है। सभी फील्ड ट्रेनर्स पूरी गंभीरता और मनोयोग से प्रशिक्षण लें। किसी भी बिंदु पर संशय हो तो तत्काल मास्टर ट्रेनर्स से जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से समय की कमी को देखते हुए पूरी तत्परता के साथ जुटने और जनगणना कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का आह्वान किया।

Author Profile

प्रमोद कुमार तिवारी
प्रमोद कुमार तिवारी
Latest entries
See also  गांधी-शास्त्री के आदर्शों से रोशन हुई पुलिस लाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *