चोरी की 10 बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
– दोहरीघाट पुलिस ने सड़ासो मोड़ के पास से किया गिरफ्तार
सीओ दिनेश दत्त मिश्रा ने किया खुलासा
दोहरीघाट, मऊ। पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दोहरीघाट थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दोहरीघाट पुलिस ने थाना क्षेत्र के सड़ासो मोड़ से देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरानबड़ी सफलता हासिल किया है। दोहरीघाट थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मयफोर्स पुलिस ने दस अदद बाइक के साथ चोरी के छः अंतर्जनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से चोरी की छः बाइके व पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर नहर पुलिया के नीचे से तीन बाइके व एक खोल कर रखी हुई बाइक का पार्ट बरामद किया है। जिसमे सात बाइको को लेकर अलग अलग थानो में चोरी के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद सभी आरोपियों का चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचाना दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ठाकुरगाँव निवासी अमन पुत्र धर्मचंद ,प्रियांशु दिव्याल पुत्र राजित कुमार निवासी पतनई खुर्द,सतीश यादव पुत्र नागेंद्र यादव निवासी सुरद हा थाना बड़हलगंज, अमन यादव पुत्र गौरीशंकर निवासी महुराई सिंह ला थाना गगहा, जोगिंदर भारती पुत्र श्याम सुंदर निवासी अमहकपुर थाना बड़हलगंज, व विशाल सोनकर पुत्र दुलारे निवासी बड़हलगंज गोरखपुर के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह उपनिरीक्षक विजय कांत द्विवेदी, नितेश कुमार तिवारी ,आदर्श दुबे, अमित सिंह, हेड कांस्टेबल राजबहादुर कांस्टेबल कृष्ण यादव, संजीव सिंह, आदर्श मिश्रा, आनंद कुमार, कृष्ण कुमार मौर्य, पारसनाथ यादव रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक मो .9454160016
Latest entries
संपादकीयSeptember 13, 2026बदलने लगी हैं चुनावी संस्कृति और बदलने लगे हैं चुनाव जीतने के औजार —
संपादकीयSeptember 11, 2026हंसी के फुहार से महकी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरों के तत्वावधान में हुआ काव्य आयोजन, कई प्रदेशों से जुटे कवि
Mau samacharSeptember 9, 2026सीओ जितेन्द्र सिंह ने रानीपुर थाने में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Mau samacharApril 28, 2026पार्वती बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
